IND W vs SA W Women’s T20 World Cup 2026: इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज क्रिकेट प्रेमियों को हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां इंडिया विमेंस क्रिकेट टीम का सामना मजबूत साउथ अफ्रीका विमेंस क्रिकेट टीम से होगा। यह मैच मैनचेस्टर के ऐतिहासिक मैदान एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा।

भारत के लिए सेमीफाइनल की ओर बड़ा कदम
टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। पहले मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद, दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड्स पर भी आसान जीत दर्ज की। ऐसे में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल की ओर अपनी दावेदारी और मजबूत करना चाहेगी।

वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम को अपने पिछले मुकाबलों में मिली-जुली सफलता मिली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद अब उनके लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी ?
टी-20 फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती रही है। अब तक खेले गए 24 टी-20 मुकाबलों में भारत ने 11 और साउथ अफ्रीका ने 10 मैच जीते हैं, जबकि 3 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।
मैनचेस्टर की पिच रिपोर्ट

मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआती ओवरों में मददगार मानी जाती है। ठंडे मौसम और स्विंग कंडीशंस के कारण नई गेंद से गेंदबाजों को मूवमेंट मिलेगा। हालांकि जैसे-जैसे बल्लेबाज सेट होते हैं, यह पिच रन बनाने के लिए बेहतरीन हो जाती है। तेज उछाल और अच्छा कैरी इस मैदान की खासियत है, जिससे शॉट खेलना आसान हो जाता है।
भारत और साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11
भारत की संभावित प्लेइंग 11
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी/नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, एन श्री चरणी।
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11
लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, मारिजान कैप, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायॉन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको म्लाबा
यहां देख सकेंगे लाइव मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम के आगामी मैच
25 जून – भारत बनाम बांग्लादेश, मैनचेस्टर
28 जून – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, लंदन
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

