जालंधर में न्यू ईयर पार्टी से पहले वंडरलैंड पार्क को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी के मिलने के बाद सभी में सनसनी फैल गई है। सब लोग दहशत में आ गए हैं। पुलिस को इसकी सूचना दी गई है, जिसके बाद जांच की गई है, अंदर और बाहर की चप्पे चप्पे को देखा और चैक किया गया है। इसके बाद अब तक की कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली जिससे धमाके होने की संभावना हो।
बता दें कि लेटर की शुरुआत अरबी भाषा से की गई है, जिसमें लिखा है, अल्लाह हू अकबर। आगे अंग्रेजी में लिखा है, ‘यह हमारा ओपन चैलेंज है जालंधर प्रशासन को। हम 31 दिसंबर को वंडरलैंड फार्म में ब्लास्ट करेंगे। अगर रो सकते हो तो रोक लो। काउंटडाउन स्टार्ट… टिक-टोक टिक-टोक टिक-टोक।
बम से उड़ने की जानकारी एक मीडिया संस्थान को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि आज यानी 31 दिसंबर की रात को वंडरलैंड में होने वाली पार्टी में हम ब्लास्ट करेंगे। साथ ही लेटर में जालंधर प्रशासन को खुला चैलेंज किया गया है। हालांकि, इसे लेकर जालंधर देहात पुलिस के SSP हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा है कि यह सब बातें अफवाह हैं। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।
- मनेर में शर्मसार हुई रिश्तेदारी, 7 वर्षीय मासूम से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म
- अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर जताई चिंता, बोले- इज्जत तो सरेआम मत उछालिये
- विकास भी होगा, नौकरी भी मिलेगीः डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के चित्रकूट नोड को मिली गति, BEL को योगी सरकार ने 75 हेक्टेयर भूमि का किया आवंटन
- SECL में लापरवाही की कीमत मौत! मेंटेनेंस के दौरान बिजली पोल से गिरने पर मजदूर की गई जान, सुरक्षा पर उठे सवाल
- ‘ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य, हटाया जाए,’ यूएस-ईरान में सीजफायर होते ही अमेरिका में ट्रंप के इस्तीफे की होने लगी मांग

