A happy heart makes the face cheerful. खुशी जीवन की गुप्त शक्ति है। खुश व्यक्ति केवल स्वयं प्रसन्न रहते हुए अपने आसपास का वातावरण भी सकारात्मक बना देता है। Smile, and the world smiles with you. याद रखिए रोते हुओं से कोई आँख नहीं मिलाता। चेहरे पर सच्ची मुस्कान हो तो व्यक्तित्व आकर्षक हो जाता है। सुखी और संतुष्ट व्यक्तित्व सहज ही आकर्षित करता है। उसके व्यवहार में अपनापन, उत्साह और आत्मविश्वास दिखाई देता है।

दुखित मन का व्यक्ति बहुत जल्दी थक जाते हैं और धीरे-धीरे अपने आसपास के लोगों को भी निराश करने लगते हैं। इसलिए जीवन में जो भी कठिनाई आएँ तो उनका दुखड़ा रोते रहने के बजाय समाधान खोजने की कोशिश करनी चाहिए। A positive mind creates a positive life. इस अंग्रेजी पंक्ति के आधार पर परिस्थितियाँ हमेशा अनुकूल नहीं होती लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों के प्रति दृष्टिकोण सकारात्मक रखी जा सकती है। जीतने की क्षमता वाला व्यक्ति भी केवल इसलिए हार जाता है क्योंकि वह मन से हार मान चुका होता है इसीलिए काहा जाता है “मन के हारे हार है, मन के जीते जीत।” निराशा परिणाम आने से पहले ही पराजित करती है इसके विपरीत मन की खुशी, उम्मीद और आत्मविश्वास हारी हुई बाजी को भी जीत में बदलने की ताकत रखते हैं।

उत्साहो बलवानार्य नास्त्युत्साहात्परं बलम्। संस्कृत के इस श्लोक का अर्थ है उत्साह से बढ़कर कोई शक्ति नहीं है। इसलिए सलाह दी जाती है कि चेहरे पर मुस्कान और मन में विश्वास बनाए रखिए। Happiness is a choice. जीवन मे खुशियों चुनना या दुखी ही बने रहना हमारी पसंद होती है।

आत्मैव ह्यात्मनो बन्धुरात्मैव रिपुरात्मनः॥ संस्कृत के इस श्लोक का आशय है मनुष्य स्वयं ही अपना मित्र है और स्वयं ही अपना शत्रु।

खुशी कोई बाहरी वस्तु नही बल्कि भीतर से पैदा होने वाली शक्ति है। खुश रहिए, सकारात्मक सोचिए और जीवन को पूरे उत्साह से जीइए- क्योंकि प्रसन्न मन ही सफलता की मजबूत नींव है।

संदीप अखिल

सलाहकार संपादक

न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़/लल्लूराम डॉट कॉम

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H