अजय सैनी, भिवानी. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, के अंतर्गत मेरा युवा भारत भिवानी द्वारा विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर युवा क्लबों के सहयोग से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6 बजे यूथ हॉस्टल भिवानी से किया गया।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी मानसा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित साइकिल चलाना स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का एक सरल एवं प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से “फिट इंडिया, हेल्दी इंडिया” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न युवा क्लबों के सदस्यों, खेल प्रशिक्षकों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में गजे सिंह (एथलेटिक्स कोच), श्यामलाल (एथलेटिक्स कोच), ललित (शूटिंग कोच), गौरव शर्मा, पंकज, रोहित पांडेय सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं युवाओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का सफल समन्वय जितेन्द्र सैनी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक मोहित कुमार तथा उनकी टीम द्वारा किया गया। सभी प्रतिभागियों ने नियमित व्यायाम एवं साइकिलिंग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर युवाओं ने स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी दोहराया।
- ज्ञानेश कुमार विवाद: राहुल गांधी-ओवैसी समेत 14 विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
- Ranchi Airport News: रांची एयरपोर्ट पर बढ़ेगी यात्रियों की सुविधा, वेटिंग एरिया में एक साथ बैठ सकेंगे 2160 लोग
- अंकिता भंडारी के माता-पिता की गिरफ्तारी पर भड़की हरियाणा कांग्रेस! सैलजा बोलीं- बेटी के लिए न्याय मांगना भी अपराध है?
- राजधानी में आधी रात डीजे बंद कराने को लेकर हंगामाः पुलिस पर मारपीट का आरोप, हिंदू संगठनों ने घेरा थाना
- CG Morning News : रायगढ़ और राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, पटवारियों की हड़ताल से कामकाज ठप, पंचमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़, आज से चार खेलों के स्कूल स्टेट…समेत पढ़ें अन्य खबरें

