रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कांकेर जिले के संबलपुर स्थित हाई स्कूल मैदान परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बादाम का पौधा रोपित किया. यह कार्यक्रम राज्य में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कांकेर सांसद भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक विक्रमदेव उसेंडी, विधायक आशाराम नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया.


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, यह माता के प्रति श्रद्धा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य की संकल्पना है. जब हम अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाते हैं, तो उसमें भावनात्मक जुड़ाव आता है और हम उसकी देखभाल भी पूरे मन से करते हैं. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सहभागी बनें और अपनी माता, आराध्य देवी-देव के नाम पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल छत्तीसगढ़ को हरित प्रदेश बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी. एक पेड़ मां के नाम अभियान एक अभिनव पहल है, जिसका उद्देश्य पर्यावरणीय जागरूकता के साथ सामाजिक और भावनात्मक सरोकार को जोड़ना है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- पूर्वी चंपारण में 89.61% बंपर वोटिंग के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान, EVM में कैद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य!
- Jharkhand BJP: झारखंड आ रहे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, 24-25 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, कार्यकर्ताओं में उत्साह
- दो युवकों की हत्या के तीन आरोपियों को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिकाएं खारिज, जानिए क्या है पूरा मामला
- बर्खास्त GRP आरक्षक पर ACB का शिकंजा, 1.03 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति मामले में पेश किया चालान
- Jharkhand News: गुमला में PLFI के जोनल कमांडर समेत 4 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

