बराड़ा, अनिल शर्मा. महर्षि मार्कण्डेश्वर (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), मुलाना के अंतर्गत संचालित एम.एम. इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस मैनेजमेंट में विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) तथा भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में 50 से अधिक विद्यार्थियों तथा 25 स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों में शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी शामिल रहे। इस अवसर पर संस्थान ने स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार परिसर वातावरण के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्थान के प्राचार्य डॉ. सुमित मित्तल ने उपस्थित स्टाफ और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने तथा तंबाकू नियंत्रण संबंधी प्रयासों को समर्थन देने की सामूहिक शपथ ली। इस शपथ के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा एवं सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संकल्प व्यक्त किया गया।

समारोह का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा तंबाकू नियंत्रण के राष्ट्रीय प्रयासों को समर्थन देने तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान देने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ।
- विदेश यात्रा पर जाएंगे PM मोदी, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का करेंगे दौरा, SCO सम्मेलन में भी भाग लेंगे
- Today’s Top News: महादेव बुक पर DGGI का बड़ा शिकंजा, IGKV में तीसरा पेपर लीक होते ही रद्द, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, 18 नेताओं को मिला कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- ब्राजील के बाद दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे से भिड़ेगी भारतीय फुटबॉल टीम, कोलकाता में खेला जाएगा मुकाबला, नोट कर लीजिए तारीख
- ‘ठाकुर जी, मेरी रक्षा करना…’ बांके बिहारी को डाक से पहुंचीं 20 हजार राखियां, एक मासूम की पाती ने जीता दिल
- Haryana Top News : हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, हंगामे के बीच कांग्रेस के 8 विधायक निलंबित, धान खरीद 15 सितंबर से शुरू करने की मांग, किसानों ने सरकार से की अपील समेत दिनभर की बड़ी खबरों पर एक नजर


