Dharm Desk – किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले गणेश जी की सर्वप्रथम पूजा की जाती है, सबसे पहले उनका स्मरण व आराधना अनिवार्य माना गया है. खासकर बुधवार को गणेश जी की पूजा करने का अलग ही महत् है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार को गणेश-वंदना करने से बुद्धि तेज होती है. विघ्नों का नाश होता है और प्रारम्भ किए गए कार्यों में सफलता का मार्ग सुगम बनता है. इसलिए यदि किसी महत्वपूर्ण कार्य, यात्रा या नई पहल की योजना है तो बुधवार को गणेश पूजन करना विशेष रूप से शुभ और लाभ देता है.

गणपति स्तोत्र
गणपति: विघ्नराजो लम्बतुन्डो गजानन:। द्वै मातुरश्च हेरम्ब एकदंतो गणाधिप:।। विनायक: चारूकर्ण: पशुपालो भवात्मज:।
द्वादश एतानि नामानि प्रात: उत्थाय य: पठेत्।।
विश्वम तस्य भवेद् वश्यम् न च विघ्नम् भवेत् `चित्।
विघ्नेश्वराय वरदाय शुभप्रियाय। लम्बोदराय विकटाय गजाननाय।। नागाननाय श्रूतियज्ञविभूषिताय।
गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते।।
शुक्लाम्बरधरं देवं शशिवणं चतुर्भुजं।
प्रसन्नवदनं ध्यायेतसर्वविघ्नोपशान्तये।।
पौराणिक कथा, इसलिए सर्वप्रथम पूजे जाते हैं गणेश जी
पौराणिक कथा के अनुसार, देवताओं में यह विवाद हुआ कि किस देवता की पूजा सभी देव गणों से पहले हो. नारदजी की सलाह पर शिव जी ने एक प्रतियोगिता करवाई. सभी देवताओं को उनके वाहनों पर बैठ कर पूरे ब्रह्माण्ड का चक्कर लगाने को कहा गया. जिस देवता के लौटने पर वह सर्वप्रथम पहुंचता. उसे प्रथम पूज्य घोषित किया जाना था.
जब सभी देवता अपने-अपने वाहन लेकर परिक्रमा पर निकले. तब गणेश जी ने ब्रह्माण्ड के चक्कर लगाने के बजाए अपने माता-पिता भगवान शिव और माता पार्वती की सात परिक्रमा कर ली और उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े हो गए. जब सभी देवता लौटे, तब गणेश जी को विजयी घोषित कर दिया गया, क्योंकि माता-पिता को समस्त सृष्टि से भी ऊपर माना गया था. इसी कारण से गणेश को सर्व प्रथम पूज्य माना जाने लगा. उनकी तीव्र बुद्धि और श्रेष्ठ धर्मनीयता के कारण आज भी प्रत्येक शुभ कार्य से पहले गणेश वंदन को शुभ माना जाता है.
गणेश पूजन का व्यावहारिक अर्थ
- विघ्नों का निवारण: पूजा से मानसिक शांति मिलती है और संभावित बाधाओं से निपटने का आत्मविश्वास बढ़ता है.
- बुद्धि व सूझ-बूझ: विशेषकर बुधवार के साथ जुड़ कर यह माना जाता है कि निर्णय क्षमता और योजना‑बद्धता सुधरती है.
- मंगल आरंभ: किसी भी रस्म, व्यापारिक यात्रा, नए प्रोजेक्ट या घर के शुभ कार्य से पहले गणेश पूजन शुभ परिणाम लाता है.

