Dharm Desk: सावन के महीने में भक्त भगवान शिव को ही प्रसन्न नहीं अपने कुंडली के खराब ग्रहों को भी अनुकूल कर सकते हैं। मान्यता है कि इस समय भगवान शिव की आराधना करने से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि जीवन में चल रहे ग्रह दोषों का प्रभाव भी कम किया जा सकता है।

विशेष बात यह है कि इसके लिए किसी बड़े और जटिल अनुष्ठान, अभिषेक पूजा पाठ है या जाप आदि करने की जरूरत नहीं है। केवल श्रद्धा, संकल्प और विधिपूर्वक किए गए सरल उपाय भी ग्रहों को अनुकूल बनाने में सहायक माने गए है।

ज्योतिष के अनुसार, इन्सान की जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति उसके जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। महादशा, अंतर्दशा या किसी विशेष ग्रह की पीड़ा के कारण जीवन में बाधाएं, मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी या स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में सावन का महीना स्वयं ग्रह शांति के उपय करने का श्रेष्ठ अवसर प्रदान करता है।

सूर्य, चंद्रमा, मंगल के लिए करें यह उपाय

यदि जन्मपत्रिका में सूर्य से संबंधित कष्ट हो तो रविवार के दिन भगवान शिव की उपासना कर शिव मंत्रों का जप करना लाभकारी माना जाता है। चंद्रमा से जुड़ी पीड़ा के लिए शिवलिंग पर दूध की धारा अर्पित करना या रुद्राभिषेक करना शुभ फल देता है। मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए सावन के मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखकर शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए।

बुध, गुरु, शुक्र के लिए करें यह उपाय

बुध ग्रह की पीड़ा होने पर बुधवार के दिन गन्ने के रस से भगवान शंकर का रुद्राभिषेक करना विशेष फल दायी माना है। वहीं यदि बृहस्पति ग्रह निर्बल हो और विवाह में बाधाएं आ रही हों, तो शिवलिंग पर केसर मिश्रित दूध अर्पित करना लाभ देगा । शुक्र ग्रह से संबंधित कष्ट दूर करने के लिए पंचामृत, शहद और घृत से भोलेनाथ का अभिषेक करना शुभ है।

शनि, राहु, केतु से पीड़ा होगी कम

सावन में शिव आराधना का विशेष महत्व बताया गया है। यह केवल बाहरी पूजा नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि का भी माध्यम है। यदि शनि की साढ़े साती या राहु-केतु से संबंधित समस्याओं के लिए पूरे सावन माह में शिवलिंग पर काले तिल मिश्रित जल अर्पित करना चाहिए । इससे ग्रहों के दुष्प्रभाव में कमी आने लगती है और जीवन में स्थिरता आती है। साथ ही सावन के मंगलवार और शनिवार को गणेशजी और शिवजी के साथ राम नाम लिखने सेबी कष्ट दूर होते हैं। लाल रंग की कलम से प्रतिदिन कम से कम 108 बार राम नाम लिखने से शनि पीड़ा में राहत मिलती है, और हनुमानजी की कृपा प्राप्त होती है, जिन्हें शिव का रुद्र अवतार माना गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m