Dharm Desk – आज के तेज-रफ्तार और तनाव भरे जीवन में पारिवारिक रिश्तों में खटास आना आम बात हो गई है. छोटी-मोटी गलतफहमियां बड़े झगडे का रूप ले लेती हैं. ऐसे में इन यंत्रों की पूजा करना और उन्हें पहनना एक प्रभावी आध्यात्मिक उपाय है. जो न केवल मन को शांति देते है इसके साथ साथ रिश्तों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं. यंत्रों के माध्यम से ग्रहों की अनुकूलता बढ़ती है जिससे स्वभाव में संतुलन आता है और आपसी संबंधों में भी मधुरता बनी रहती है और सही विधि से यंत्र पहनने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम सम्मान और समझ बढ़ती है. जो आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता होती है.

ज्योतिष शास्त्र, हर ग्रह का संबंध परिवार के अलग-अलग लोगों से होता है. कुंडली में ग्रहों की स्थिति इंसान के व्यवहार और उसके रिश्तों को प्रभावित करती है. ऐसे में संबंधित ग्रह के यंत्र को पहन कर इन संबंधों को और बेहतर बनाया जा सकता है.
- सूर्य यंत्र – सूर्य यंत्र को धारण करने से पुत्र-पुत्री और प्रेम संबंधों में मधुरता आती है. इसे तांबे या सोने के पत्र पर उत्कीर्ण करवाकर पहनना लाभ कारी माना जाता है.
- चंद्र यंत्र – ससुराल में सास और ससुर के साथ संबंध मजबूत करने के लिए चंद्र यंत्र उपयोगी होता है. इसे चांदी के पत्र पर बनवाकर पहनने से मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन मिलता है.
- मंगल यंत्र – बड़े पिताजी और ससुराल पक्ष के साथ बेहतर तालमेल के लिए मंगल यंत्र पहना जाता है. इसे तांबे के पत्र पर उत्कीर्ण करवाना शुभ रहता है.
- बुध यंत्र – ये यंत्र भाई-बहन, मामा-मामी और यहां तक कि दुश्मनों के साथ भी संबंध सुधारने में बुध यंत्र सहायता करता है. इसे सोने या पीतल के पत्र पर बनवाकर पहनना शुभ माना गया है.
- गुरु यंत्र – परिवार में पिता, चाचा, जीजा, साली जैसे रिश्तों में सम्मान और समझ बढ़ाने के लिए गुरु यंत्र का पहनना लाभकारी माना जाता है. इसे सोने के पत्र पर बनवाना विशेष फलदायी रहता है.
- शुक्र यंत्र – ये यंत्र पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंध जैसे रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए शुक्र यंत्र प्रभावी माना जाता है. इसे चांदी के पत्र पर उत्कीर्ण करवाना अच्छा रहता है.
- शनि यंत्र – परिवार में पिता, सास, गुरु, दोस्त और दामाद-पुत्रवधू जैसे संबंधों में स्थिरता और सम्मान पाने के लिए शनि यंत्र पहना जाता है. इसे लोहे के पत्र पर बनवाना अच्छा माना जाता है.
- राहु यंत्र – अगर परिवार में दादा के साथ संबध अच्छे नहीं हैं तो संबंधों को मजबूत करने के लिए राहु यंत्र धारण किया जाता है. इसे पंचधातु पर उत्कीर्ण करवाना पहनना लाभकारी होता है.
- केतु यंत्र – नाना के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने के लिए केतु यंत्र उपयोगी है. इसे अष्टधातु के पत्र पर बनवाकर पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है.


