रवि रायकवार, दतिया। इंदरगढ़ के ग्राम पचोखरा में आयोजित दंगल उस समय हंगामे में बदल गया, जब विजेता को लेकर पहलवान और मैच रेफरी के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और पहलवानों के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई।

यह भी पढ़ें: ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुकाबला खत्म होने के बाद विजेता घोषित करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। रेफरी के फैसले से असंतुष्ट एक पक्ष ने आपत्ति जताई। जिस पर बहस बढ़ती गई और फिर मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में समर्थक भी इसमें कूद पड़े। जिससे दंगल का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया।

यह भी पढ़ें: ‘ब्यूटी भाभी’ की गुहार, सोनोग्राफी मशीन दे दो सरकार… महिला ने सीएम डॉ. मोहन से की मांग, कहा- पांव में सूजन आ जाती है

थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिससे कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m