यमुनानगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में देश ने विकास, सुरक्षा, आधारभूत ढांचे और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान को मजबूत किया है।
कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत की सैन्य ताकत में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है और आज देश अंतरराष्ट्रीय मंच पर आत्मविश्वास के साथ खड़ा है। उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” को भारत की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह देश की क्षमता और मजबूत नेतृत्व का उदाहरण है, जिसकी सराहना वैश्विक स्तर पर भी हो रही है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि 13 जून को यमुनानगर से संगठनात्मक बैठकों की शुरुआत की जाएगी, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
कंवरपाल गुर्जर ने विश्वास जताया कि अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा प्रदेश में भाजपा की पकड़ और सशक्त बनेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
- जनता ही मेरी नेता, निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार बोले- वोट की नहीं, व्यवस्था बदलने की राजनीति करने आया हूं
- Yami Gautam की ‘Nayyi Navelli’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, मिला U/A सर्टिफिकेट, जानें फिल्म का रनटाइम
- जमीन भी सरकार की और पैसा भी सरकार का! ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने किया बड़ा खेला, DPRO पर 5 लाख की घूस लेने का आरोप
- शराब घोटाले पर सियासत: सांसद संतोष पांडेय ने कहा- भूपेश बघेल के कार्यकाल में हुई राज्य की भारी लूट, कांग्रेस कार्यालयों को किया जाए राजसात
- Breaking: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भरभराकर गिरी बिल्डिंग; मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

