हरियाणा में बीजेपी अब तिरंगे के सहारे देशभक्ति का संदेश देने मैदान में उतरने जा रही है। यमुनानगर जिले की चारों विधानसभाओं में 12 से 14 अगस्त तक भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। रादौर में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा खुद यात्रा की अगुवाई करेंगे, तो जगाधरी में पूर्व कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर मोर्चा संभालेंगे।
वहीं साढोरा और यमुनानगर विधानसभा में भी बीजेपी के बड़े नेता तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरेंगे। इसी दौरान राहुल गांधी के छात्रों से जुड़े ‘गूंज’ कार्यक्रम पर कंवरपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को छात्रों का सबसे बड़ा दुश्मन तक बता दिया।
यमुनानगर में अब सियासी माहौल देशभक्ति के रंग में रंगने वाला है बीजेपी की ओर से जिले की चारों विधानसभा सीटों में तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया गया है। 12 अगस्त से 14 अगस्त तक चलने वाली इन यात्राओं में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरेंगे। रादौर विधानसभा में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे, जबकि जगाधरी विधानसभा में पूर्व कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर नेतृत्व करते नजर आएंगे।

इसके अलावा साढोरा और यमुनानगर विधानसभा में भी बीजेपी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। पार्टी का दावा है कि इन यात्राओं के जरिए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा लेकिन तिरंगा यात्रा के ऐलान के साथ ही सियासत भी गरमा गई है।
राहुल गांधी के छात्रों से जुड़े ‘गूंज’ कार्यक्रम पर पूर्व कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कंवरपाल गुर्जर ने आरोप लगाया कि छात्रों के सबसे बड़े दुश्मन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी सरकार बनने से पहले योग्यता की कोई कदर नहीं थी।
उनके मुताबिक बीजेपी सरकार ने युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरी देने का काम किया। कंवरपाल गुर्जर यहीं नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस पर छात्रों को राजनीति में इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने छात्रों से रास्ते रुकवाने का काम किया। अब बीजेपी की तिरंगा यात्रा के जरिए राष्ट्रवाद का संदेश और कांग्रेस पर सियासी हमला दोनों एक साथ देखने को मिलेंगे। यमुनानगर की चारों विधानसभाओं में होने वाली इन यात्राओं पर राजनीतिक नजरें भी टिकी रहेंगी।
- CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका पर सुनवाई टली, CJP ने रिहाई में देरी को लेकर चेतावनी दी है
- CG News : मंदिर में घुसा भालू, खाने की करता रहा तलाश, देखें VIDEO
- मोतिहारी के पिपरा बाजार में भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
- पलवल में बारात में सिर्फ 51 लोग होंगे शामिल, डीजे-शराब पर रोक और मृत्यु भोज पर पाबंदी
- पटना में JDU का झंडा लगाए स्कॉर्पियो ने अटल पथ पर कई लोगों को रौंदा, 2 की हालत गंभीर

