यमुनानगर के सेक्टर-17 हुडा क्षेत्र में एक होटल कारोबारी को डाक के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। लाल पैन से लिखे पत्र में कारोबारी पर बहन से रेप करने का आरोप लगाते हुए उसे, उसके बेटे, बहन और अन्य परिजनों को गोली मारने, होटल में घुसकर फायरिंग करने और आग लगाने तक की धमकी दी गई है। धमकी भरी भाषा और गाली-गलौज से भरी इस चिट्ठी के बाद कारोबारी और उसका परिवार दहशत में है।
शिकायतकर्ता संजीव कुमार निवासी गांव मिश्री का माजरा (करेहड़ा खुर्द) ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह होटल व्यवसाय से जुड़ा है और सेक्टर-17 हुड्डा, जगाधरी स्थित एक होटल लीज पर संचालित करता है। 9 मई को होटल में डाक के जरिए एक पत्र पहुंचा, जिसे कर्मचारी ने कार्यालय में रख दिया। बाद में पत्र खोलने पर लाल स्याही से लिखी गंभीर धमकियां सामने आईं। शिकायतकर्ता का कहना है कि 14 मई को भी एक और धमकी भरा पत्र मिला।
कारोबारी ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से उसे अपनी रेकी किए जाने का शक हो रहा था। होटल में संदिग्ध लोगों की आवाजाही बढ़ गई थी। यहां तक कि हाल ही में शिमला यात्रा के दौरान भी उसे असामान्य गतिविधियां महसूस हुईं, जिसके चलते वह तय समय से पहले लौट आया। पत्र में शिमला का जिक्र करते हुए आरोपी ने दावा किया कि वहां भी उसे मारने की कोशिश की जा सकती थी।

धमकी भरे पत्र में कारोबारी पर वर्ष 2023 में लगे रेप के आरोप का जिक्र करते हुए बदला लेने की बात कही गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही कारोबारी की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सतर्कता बरत रही है।
- पाल नहीं, खान: इमरान खान ने अपने पिता के उपनाम की जगह अपनी माँ का उपनाम क्यों चुना? जानिए उनके परिवार के बारे में
- कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांगेस वापसी पर सचिन का बड़ा बयान, कहा- सियासत में कुछ भी संभव है
- क्या हिंदू और क्या मुस्लिम! धर्म की बेड़ियां तोड़ मुस्लिम युवक निभाते हैं रामायण के पात्र, 62 सालों से कायम है हिंदू-मुस्लिम एकता की रामलीला
- ट्रक की एक टक्कर से सड़क पर फूटा पानी का गुबार, हजारों लीटर पानी स्वाहा, कई फीट ऊंची उठी लहरें
- हिमालय में आपदाओं का पूर्वानुमान लगाएगा AI? मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बताई तकनीक की भूमिका

