हरियाणा के यमुनानगर जिले में बकरीद से पहले कथित गोमांस मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला मुस्लिम बाहुल्य इब्राहिमपुर गांव के जंगलों का बताया जा रहा है, जहां पुलिस और गौ रक्षक दल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, देर रात सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में कथित तौर पर गोकशी कर मांस को बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही गौ रक्षक दाल के सदस्य मौके पर पहुंचे, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर दो संदिग्ध वहां से फरार हो गए। दावा किया जा रहा है कि मौके से भारी मात्रा में कथित गोमांस और पशु अवशेष बरामद किए गए।
घटना की सूचना मिलते ही प्रतापनगर और छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की टीम को बुलाया। टीम ने मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बरामद मांस किस पशु का है।
थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि मामले में दो संदिग्ध लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए जेसीबी की मदद से कथित पशु अवशेषों को जमीन में दबवा दिया ताकि इलाके में किसी प्रकार का तनाव न फैले।
गौ रक्षक दाल के सदस्य सचिन ने बताया कि उनकी टीम को देर रात सूचना मिली थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। हालांकि टीम को देखकर आरोपी फरार हो गए।
बकरीद से पहले सामने आए इस मामले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों में घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए जांच में जुटी हुई है।
- बांग्लादेश के प्रदर्शनों से प्रेरणा वाले बयान पर घिरीं नेहा बोरा, सौरभ भारद्वाज ने दिया जवाब
- सहरसा में दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, पंडालों की सुरक्षा के लिए जारी किए निर्देश
- Jharkhand News: झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा पर संकट, 40 घंटे की हड़ताल शुरू, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
- मां कात्यायनी के साहस से यूपी की बेटियों की उड़ान तक, योगी ने बताया खेल क्षेत्र में बदलाव का सफर
- बस्तर दशहरा में मगरमुही रस्म पूरी, मांगुर मछली और बकरे की बलि के साथ विजय रथ के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार…

