यमुनानगर : शहर के वीआईपी रोड स्थित जिमखाना के समीप गुरुवार तड़के करीब दो बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से दौड़ रही एक लग्जरी पोर्शे कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई पलटी खाते हुए सड़क के दूसरी ओर जा गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय कार में छह लोग सवार थे। टक्कर के बाद कार के सभी एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बावजूद सभी छह लोग घायल हो गए। इनमें एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
- छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद, पुलिस की रेड पड़ते ही आरोपी फरार
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP, हजारों करोड़ रुपये के मिले निवेश प्रस्ताव
- ‘BJP ही CEC है’, अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना, मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा इस्तीफा
- धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार को जवाब के लिए 3 हफ्ते का समय
- RBI ने PPBL को अनुसूचित बैंकों की लिस्ट से हटाया, बैंक लाइसेंस की शर्तों का पालन करने में विफल रहा था
