यमुनानगर। सरकारी दफ्तरों में काम अटका है या किसी विभाग से जुड़ी शिकायत है, तो आमजन के लिए राहत की खबर है। यमुनानगर में लोगों को अपनी समस्याएं रखने के लिए हर सप्ताह दो दिन का मौका मिलेगा। जिला सचिवालय में सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर लगाए जाएंगे।
उपायुक्त प्रीति ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का जल्द निपटारा करना है। इसके लिए जिला मुख्यालय के जिला सचिवालय में व्यवस्था की गई है। शिविर के दौरान आमजन अपनी शिकायत लेकर पहुंच सकते हैं।
सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगा शिविर
समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा। जिला सचिवालय के सभागार में कमरा नंबर 203 में लोग अपनी समस्याएं रख सकेंगे। यह व्यवस्था जिला मुख्यालय के साथ उपमंडल स्तर पर भी लागू है।
अधिकारियों को दिए जल्द समाधान के निर्देश
उपायुक्त प्रीति ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविर में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें। कोशिश रहे कि लोगों को मौके पर ही राहत मिल सके। जिन मामलों में दस्तावेजों या दूसरी जांच की जरूरत है, उन्हें भी तय समय में निपटाया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा सरकार की मंशा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। इसी उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अपनी शिकायतों के लिए बार-बार परेशान न होना पड़े।
- हाईवे पर गंदा टॉयलेट मिलने पर पाएं ₹1,000 ! RajmargYatra ऐप से ऐसे करें शिकायत
- क्या सरदार सरोवर बांध के डूब प्रभावितों को मिलेगा न्याय? पुनर्वास की राह देख रहे परिवार, मेधा पाटकर ने अधिकारियों संग की मुलाकात
- घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा हमेशा बनी रहेगी, बस इन पांच चीजों का ध्यान रखेंगे…
- किसानों का फिर आंदोलन का ऐलान, 7 दिसंबर को चंडीगढ़ में लगेगा पक्का मोर्चा; MSP की कानूनी गारंटी समेत कई मांगें
- FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार : कोलकाता हादसे में पुलिस ने लिया एक्शन, इलाके में धारा 163 लागू

