चंडीगढ़. पंजाब में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पौंग बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण ब्यास नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, वहीं सतलुज नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते गुरदासपुर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर और फिरोजपुर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सुल्तानपुर लोधी और होशियारपुर के कई क्षेत्र पानी की चपेट में हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 अगस्त को पंजाब में भारी बारिश की संभावना है, खासकर हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में। हिमाचल में हो रही बारिश के कारण पंजाब में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
15 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में येलो अलर्ट जारी रहेगा। 16 अगस्त के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते दिन पंजाब के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा, जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अबोहर में सबसे अधिक 36.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर में 32.7, लुधियाना में 32.9, पटियाला में 35.8, फरीदकोट में 34.5, गुरदासपुर में 34 और फिरोजपुर में 35.4 डिग्री तापमान रहा। होशियारपुर में हल्की बारिश दर्ज की गई।
- Rajasthan Panchayat Election पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दो दर्जन याचिकाएं खारिज; जानें अदालत ने क्या कहा
- शादी की खुशिया पलभर में राख: आग लगने से नकदी-गहने और शगुन का सामान जलकर खाक; 12 लाख का नुकसान
- मुंबई की लाइफलाइन Mumbai Local 10 घंटे ठपः रेलवे ट्रैक पर 3 युवकों के शव मिलने से मची सनसनी, इसमें दो दोस्त
- बेगूसराय में JDU जिला कमेटी का विस्तार, 31 उपाध्यक्ष और 33 महासचिव बनाए गए
- ग्राउंड पर ‘दंगल’, शादी में ‘मंगल’! कांग्रेसी विधायक की बेटी संग BJP नेता के बेटे के फेरे; राजनीति के इस नए ‘गठबंधन’ से हड़कंप!

