चंडीगढ़। पंजाब के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना में 8.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। अन्य क्षेत्रों में भी बारिश हुई, जिसमें मोहाली और रूपनगर में 3 मिमी, पठानकोट में 2 मिमी, मानसा में 1 मिमी, फिरोजपुर और होशियारपुर में 0.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
पौंग डैम से पानी छोड़े जाने के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिसका असर खास तौर पर होशियारपुर में देखने को मिल रहा है। फिरोजपुर और कपूरथला में भी जलस्तर बढ़ने से प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन ने नदी किनारे बसे इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
आज और अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग के अनुसार, आज (13 अगस्त) पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, नवांशहर और फतेहगढ़ साहिब में बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 अगस्त को गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, नवांशहर, लुधियाना, जालंधर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में बारिश हो सकती है। वहीं, 15 अगस्त को होशियारपुर, पठानकोट और रूपनगर में बारिश की संभावना बनी हुई है।

पिछले कुछ दिनों से बारिश के कारण पंजाब में गर्मी से राहत मिली है। तापमान में कमी से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है, लेकिन भारी बारिश की संभावना ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की बात कही है, जिससे किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

