हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के बावजूद पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। पंजाब में सामान्य से 5 डिग्री और चंडीगढ़ में 4 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में सक्रिय है, लेकिन इसकी दूरी के कारण पंजाब में बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि तापमान में थोड़ा बदलाव देखा जा रहा है।
पाकिस्तान से सटे पंजाब के पांच जिलों में धुंध का असर दिखाई दे रहा है, जिसके चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरदासपुर, तरनतारन, फिरोजपुर, अमृतसर और फाजिल्का जिलों में धुंध का प्रभाव 14 नवंबर तक देखा जा सकता है। धुंध के कारण उड़ानों पर भी असर पड़ा है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन अमृतसर-पुणे फ्लाइट के रूट को डायवर्ट किया गया।

प्रदूषण से सांस लेना मुश्किल
पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार धुंआ वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। चंडीगढ़ लगातार रेड जोन में बना हुआ है, जहां सेक्टर 22 में AQI 405 तक दर्ज किया गया है। अमृतसर में अधिकतम AQI 306, लुधियाना में 308, जालंधर में 317, बठिंडा में 322, पटियाला में 304, रूपनगर में 299 और खन्ना में 227 दर्ज किया गया है।
चंडीगढ़ और पंजाब के विभिन्न शहरों का तापमान :
• चंडीगढ़: सुबह हल्की धुंध देखी जा सकती है, और तापमान 17 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है।
• अमृतसर: आज घनी धुंध का अलर्ट है, तापमान 17 से 26 डिग्री के बीच रहेगा।
• लुधियाना: सुबह हल्की धुंध की संभावना है, तापमान 17 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है।
• मोहाली: हल्की धुंध देखी जा सकती है, तापमान 19 से 29 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
• पटियाला: तापमान 19 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है और सुबह हल्की धुंध देखी जा सकती है।
• जालंधर: सुबह हल्की धुंध के साथ तापमान 17 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
- Tata Commercial Vehicles Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगे होंगे टाटा के व्यावसायिक वाहन, इस साल तीसरी बार बढ़ रहे दाम
- CG News: PDS गड़बड़ी में फरार आरोपी गिरफ्तार, 31.75 लाख के खाद्यान्न की कमी का है मामला, 3 अब भी फरार
- रुड़की की मां-बेटी को मिला इंसाफ: गैंगरेप के 5 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट की सख्त टिप्पणी, उम्रकैद
- PM मोदी के जन्मदिन पर भव्य दीप प्रज्ज्वलन: 5 लाख दीपों से जगमगाई रामराजा सरकार की नगरी, 5,000 आशीर्वाद दीपों से जगमगाया मोहनपुरा डैम
- स्वाइन फ्लू आउट ऑफ कंट्रोल? उत्तराखंड में 550 के पार हुआ आंकड़ा, 24 घंटे के अंदर चपेट में आए 24 लोग



