सुप्रिया पाण्डेय, रायपुर। प्रदेश में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लू लगने और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाएगा. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी मौसम में बदलाव के साथ होने वाली बीमारियों को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है.

य़ह भी पढ़ें : CG Morning News : CM साय का आज जशपुर दौरा, कांग्रेस मुख्यालय में होगी प्रेसवार्ता, बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, काली पट्टी बांधकर काम करेंगे शिक्षक और संचालक… पढ़ें और भी खबरें

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सीएमएचओ की बैठक में मौसमी बीमारी के साथ साथ मौसम परिवर्तन को लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया है. सभी जगह ठंडे पानी की व्यवस्था के साथ खराब पंखा, कूलर, एससी को ठीक करने निर्देश दे दिए गए हैं. लू लगने और अन्य बीमारियों की आशंका के बीच उपचार के लिए जरूरी दवाइयों के स्टॉक के साथ ही पूरी तैयारी करने निर्देश जारी कर दिए गए है.

बढ़ती गर्मी का असर आम जनजीवन पर नजर आने लगा है. तेज धूप और लू के थपेड़ों की वजह से दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है, और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने को कहा गया है, क्योंकि इस समय सूरज की किरणें सीधी और तीव्र होती हैं.

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राजनांदगांव में सर्वाधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. राजधानी रायपुर भी गर्मी की चपेट में है, जहां पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया है. वहीं माना में 42.5, बिलासपुर में 42.8, जगदलपुर में 40, पेंड्रा रोड में 39.9 और अंबिकापुर में 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है.

गर्मी के मद्देनजर मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सख्त सलाह दी है. दोपहर में बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखने, हल्के और सूती कपड़े पहनने कहा गया है. इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए लगातार तरल पदार्थ जैसे पानी, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी आदि का सेवन करते रहने की सलाह दी गई है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H