Yogi Adityanath in Jalore: राजस्थान के जालौर में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। श्रीरत्नेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित महायज्ञ और धर्मसभा को संबोधित करते हुए योगी ने पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ कहा कि पहले देश को जाति और भाषा के नाम पर बांटा गया, जिसका नतीजा कश्मीर और नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्याओं के रूप में निकला।

जालौर की धरा से योगी ने दो टूक शब्दों में कहा कि पिछली सरकारें सनातन धर्म और आस्था को अंधविश्वास मानती थीं। उन्होंने मंच से कहा, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तो आजादी के तुरंत बाद हो सकता था, लेकिन पिछली सरकारें तो राम को ही काल्पनिक बताने लगी थीं। उन्होंने हमेशा हमारी आस्था का अनादर किया।
योगी आदित्यनाथ ने भारत की महानता का बखान करते हुए कहा कि भारत दुनिया में इसलिए विशिष्ट है क्योंकि यह ऋषियों, मुनियों, वीरों और किसानों के पसीने से बना है। उन्होंने कहा कि कोई भी ताकत भारत के सामने नहीं ठहर सकती। मुख्यमंत्री ने यह भी जोड़ा कि सनातन धर्म की परंपरा में हम अपने गोत्र को ऋषियों से जोड़ते हैं, जो दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलता।
पीएम मोदी के नेतृत्व में एक सूत्र में देश
धर्मसभा में मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने विकास के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत और सनातन आस्था का सम्मान करने का काम किया है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना हो या नक्सलवाद का खात्मा, वर्तमान सरकार ने हर गंभीर चुनौती का डटकर सामना किया है। योगी ने कहा कि आज भारत अपनी जड़ों की ओर लौट रहा है और बिना आस्था के कोई भी समाज उन्नति नहीं कर सकता।
आम जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह
जालौर के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग जुटे थे। योगी के तेवरों से वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में नया जोश दिखा। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ का यह दौरा राजस्थान की सियासत में काफी अहम माना जा रहा है, जहां वे हिंदुत्व और विकास के एजेंडे को मजबूती से रख रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- MP में अहमदाबाद के शख्स की मौत, होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, मचा हड़कंप
- Former BJP MLA Death : पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन, CM साय ने जताया शोक
- प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका मोबाइल टावर पर चढ़ी, युवक ने दी जान देने की धमकी
- RCB vs CSK IPL 2026: सीजन का बेस्ट स्कोर बनाकर बेंगलुरु ने 43 रनों से जीता मुकाबला, चेन्नई 207 रन पर हुई ऑलआउट, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट
- शादी की शहनाई के बीच मौत का मातम: युवती ने प्रेमी से फोन पर की बात, फिर फांसी लगाकर किया सुसाइड

