लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी. जिसमें करीब दो दर्जन प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. कैबिनेट की बैठक सुबह 10 बजे सीएम आवास पर होगी. कैबिनेट बैठक में होमगार्ड स्वयंसेवकों को कैशलेस इलाज की सुविधा पर मंजूरी मिल सकती है. जिसमें 5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा होगी. अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों से जुड़े प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल सकती है.
इसके अलावा खिलाड़ियों की सीधी भर्ती का प्रस्ताव भी बैठक में पेश किया जाएगा. UPPSC के अध्यक्ष, सदस्यों की पेंशन बढ़ना संभावित है. नई स्टार्टअप नीति-2026 को मंजूरी मिल सकती है. स्टार्टअप नीति में सब्सिडी, कई रियायतों का प्रावधान हो सकता है. मदरसा शिक्षकों की ग्रेच्युटी भुगतान का प्रस्ताव भी बैठक में पेश हो सकता है. कानपुर, गाजियाबाद, फतेहपुर में नई विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी मिल सकती है.
इसे भी पढ़ें : ‘खेलने वाला ही खिलता है’… योगी ने पाती लिख अभिभावकों से की बच्चों की प्रतिभा न दबाने की अपील
बता दें कि इससे पहले जून को कैबिनेट की बैठक हुई थी. जिसमें 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी. इसमें मक्के की नई एमएसपी, इलेक्ट्रिक बसें, नई जेलें और बंदियों के मुआवजे की नई नीति शामिल थी. इस बैठक में किसानों, परिवहन व्यवस्था, न्यायिक क्षेत्र और जेल प्रशासन से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई थी. कैबिनेट में मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,400 रुपये प्रति क्विंटल तय कर दिया गया था. राज्य सरकार ने मक्का खरीद की अवधि भी निर्धारित कर दी है, जिसके तहत 15 जून से 31 जुलाई 2026 तक मक्के की सरकारी खरीद की जाएगी.

