लखनऊ. दिल्ली में पढ़ने वाले यूपी के विद्यार्थियों को योगी सरकार ने सौगात दी है. UP सरकार ने छात्रों के लिए बजट में प्रवावधान किया है. जिसके तहत दिल्ली में यूपी के छात्रों के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे. यूपी सरकार दिल्ली में छात्रों के रहने की व्यवस्था करेगी. इसके लिए सरकार ने बजट में आवासीय सुविधा के लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया है.
इससे आर्थिक तौर पर कमजोर छात्रों को बड़ी मदद मिलेगी. उच्च शिक्षा के लिए बड़ी संख्या में छात्र दिल्ली जाते हैं. उच्च शिक्षा विभाग जल्द ही नियम-कानून तैयार करेगा. दिल्ली में बनने वाले छात्रावास में प्रदेश के सभी छात्र रह सकेंगे. ये व्यवस्था नि:शुल्क होगी. हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि इस सुविधा के लिए टोकन मनी लिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : UP को मिलेगा नया विधानभवन, सरकार ने बढ़ाया एक और कदम, बजट में 100 करोड़ प्रस्तावित, LDA ने शुरू की कंसल्टेंट नियुक्ति की प्रक्रिया
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


