मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोतारो नागासाकी के साथ मुलाकात की. उन्होंने कहा कि भारत और जापान की शक्ति साथ आने से दोनों देशों के बच्चों के भविष्य के साथ वैश्विक स्तर पर नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे.

लखनऊ. शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर जापान के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोतारो नागासाकी के साथ मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

भारत-जापान की साझेदारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत और जापान की ताकत जब एक साथ आएगी, तो इसका लाभ केवल दोनों देशों के बच्चों के बेहतर भविष्य तक सीमित नहीं रहेगा. इससे वैश्विक स्तर पर नई संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे.

मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश में जापान के निवेश को लेकर भी चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने भारत और जापान के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख किया.

संस्कृति से जुड़ी समानताएं

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत और जापान के सांस्कृतिक संबंध प्राचीन हैं. उन्होंने जापान के दर्शन ‘वा’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह साथ मिलकर आगे बढ़ने की भावना को दर्शाता है.

मुख्यमंत्री ने भारत की संस्कृति ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में मान्यता देती है.