अयोध्या. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जून यानी कल अयोध्या दौरे पर रहेंगे. यहां वे रामलला का दर्श करने मंदिर जाएंगे. इसके बाद रुदौली में 72 परियोजनाओं का लोकार्पण और 51 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. सीएम का दौरा ऐसे समय हो रहा है जब राम मंदिर में कथित चढ़ावा गबन की जांच चल रही है. इसी बीच ट्रस्ट के महसचिव चंपत राय को सीएम के दौरे से दूरी बनाए रखने को कहा गया है.

अयोध्या डीएम शशांक त्रिपाठी ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को मुख्यमंत्री के दौरे से दूरी बनाने को कहा है. बताया जा रहा है की SIT की निष्पक्षता बनाये रखने के लिए ऐसा कहा गया है. बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर बनी तीन सदस्यीय एसआईटी की टीम भी इन दिनों अयोध्या में है और परिसर के अंदर ही ट्रस्ट के कर्मचारियों और ट्रस्टियों से पूछताछ कर रही हैं. इनमें महासचिव चंपत राय के साथ ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा भी शामिल हैं, जिनसे भी पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : जिसने भी मंदिर का धन खाया, वो सुख नहीं भोगेगा… केशव मौर्य ने कहा- जांच जारी है, श्री हनुमान जी महाराज की गदा चलेगी

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में रामलला के दर्शन के अलावा मेडिकल कॉलेज हुनहुना, थाना बाबा बाजार का लोकार्पण, वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ति का अनावरण करेंगे, यहां पर सीएम योगी की एक जनसभा भी होगी.

गौरतलब है कि बता दें कि चढ़ावे में गबन के आरोपों के बीच एसआईटी की जांच चल रही है. इसी कड़ी में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और गोपाल राव से एसआईटी की टीम ने लंबी पूछताछ की. राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में एसआईटी (SIT) लगातार सवाल-जवाब कर रही है. बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान टीम ने दोनों के कब्जे से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं.