Dharm Desk – आज कल कई घरों में स्थान की कमी या सिर्फ आसान पहुंच के चक्कर में लोग फ्रिज के ऊपर दवाइयां रख देते है सुबह उठते ही गोली खानी हो या रात को सोने से पहले, फ्रिज के ऊपर सजी दवाइय उठाना आसान लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह अनजानी सी आदत आपके घर के वास्तु चक्र को बिगाड़ रही है? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह एक बड़ी भूल है, जो राहु के नकारात्मक प्रभाव को जागृत कर सकती है।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और राहु का संबंध
ज्योतिष में राहु को अग्नि, भ्रम, इलेक्ट्रॉनिक तरंगों और अप्रत्याशित बाधाओं का कारक माना गया है। फ्रिज निरंतर चलने वाला विद्युत उप करण है, जो लगातार ऊष्मा और विद्युत-चुंबकीय ऊर्जा उत्सर्जित करता है, दूसरी ओर, दवाइयों का संबंध सीधे रोग निवारण और आरोग्य से है। जब आप आरोग्य देने वाली औषधियों को किसी राहु-प्रधान उपकरण (जैसे फ्रिज) के संपर्क में रखते हैं, तो वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
महादशा में बढ़ सकती है परेशानी
यदि आपके या आपके परिरवा के किसी सदस्य की कुंडली में राहु की महादशा, अंतर्दशा या ढैय्या चल रही है, तो यह गलती और भी भारी पड़ सकती है। मानसिक तनाव और अनिद्रा राहु के दुष्प्रभाव से व्यक्ति अकारण भय, मानसिक व्यग्रता और अनिद्रा का शिकार हो जाता है। ऐसे में सबसे ज्यादा चीज देखने को मिलती है…
- बीमारी का लंबा खींचना- फ्रिज पर रखी दवाइयां खाने से रोग ठीक होने के बजाय लंबा खिंच सकता है, क्योंकि औषधि का सकारात्मक प्रभाव घट जाता है।
- अनावश्यक चिकित्सीय खर्च-घर में बार-बार नया रोग पनपने लगता है, जिससे धन का अपव्यय होता है।
बुरा असर सामन्य जातकों पर भी दिखता है
जिन जातकों पर राहु की दशा नहीं भी चल रही। उनके घर में भी यह स्थिति नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है वास्तु के अनुरसा फ्रिज का ऊपरी हिस्सा खाली और शांत होना चाहिए। वहां रखी औषधियां पूरे घर में रोग की निरंतरता का संदेश देती हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच चिड़चिड़ानप और अकारण कलह की स्थिति बनी रहती है।
ये 4 चीजें फ्रिज के ऊपर भूलकर भी न रखें
दवाइयां के अलावा भी कुछ ऐसी चीज हैं जिनको फ्रिज के ऊपर नहीं रखना चाहिए।
- पूजा सामग्री या देव प्रतिमा -पवित्रता भंग होती है और देव दोष लगता है।
- पानी के बर्तन या पौधे- अग्नि और जल तत्व का संतुलन बिगड़ता है।
- भारी सामान या कबाड़- गृह स्वामी के जीवन में मानसिक बोझ बढ़ता है।
- चार्जर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स-राहु का प्रभाव दोगुना हो जाता है।
शरीर की निरोगी गायक के लिए नियम
शास्त्रों के अनुसार, दवाइयों को हमेशा ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) या उत्तर दिशा में किसी स्वच्छ अल मारी या दराज के भीतर रखना चाहिए। साथ ही, दवाइयों को कभी भी खुला न छोड़ें। इसके अलावा, दवाओं के सही रख रखाव के लिए उनके रैपर पर लिखे वैज्ञानिक निर्देशों (तापमान और प्रकाश) का भी पूरा-पूरा ध्यान रखें।



