LPG Cylinder Booking Rule, नई दिल्ली। उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है कि केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर की उपलब्धता और बुकिंग को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने यह अवधि घटाकर 25 दिन कर दी है। नई व्यवस्था 7 सितंबर 2026 से लागू कर दी गई है।
बुकिंग से जुड़े नए नियम प्रभाव से लागू- मंत्री सुरेश गोपी
केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस एवं पर्यटन मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को बुकिंग से जुड़े नए नियम को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
गैस की उपलब्धता को लेकर थी दबाव की स्थिति
दरअसल, बीते दिनों देश में गैस की उपलब्धता को लेकर दबाव की स्थिति बनी थी। मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष और होर्मुज क्षेत्र से जुड़े घटनाक्रम के बीच तेल के साथ गैस कंपनियों पर दबाव बढ़ गया था। इसके चलते LPG रिफिल की दोबारा बुकिंग के लिए अंतर बढ़ाया गया था।
करना पड़ रहा था परेशानी का सामना
सरकार की ओर से शहरी क्षेत्रों में रिफिल बुकिंग का अंतर 25 दिन, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन रखा गया था। इस व्यवस्था के कारण विशेष तौर से अधिक LPG खपत वाले परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन में बुकिंग
अब केंद्र सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में LPG सिलेंडर की अगली बुकिंग के लिए 25 दिन का अंतर तय किया है। यानी एक सिलेंडर बुक करने के 25 दिन बाद उपभोक्ता दोबारा गैस सिलेंडर बुक कर सकेंगे।+
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



