Shri Kedarnath Dham. बाबा केदारनाथ की पूजा के बाद बुधवार को धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं. लेकिन पहले दिन ही यहां व्यवस्थाओं को पोल खुल गई. यहां गुजरात से आए एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई. मौत के बाद उनके परिजनों को जिस तरह से परेशानी और संवेदनहीनता का सामना करना पड़ा, उसने पूरी यात्रा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. बताया जा रहा है कि गुजरात के बड़ौदा निवासी श्रद्धालु अपने परिवार के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे थे. जहां हार्ट अटैक आने से एक श्रद्धालु दिलीप भाई मनु माली की मौत हो गई. परिजनों ने समय पर मेडिकल से लेकर अन्य सुविधा न मिलने का आरोप लगाया है.
आरोप है कि मृतक का शव करीब दो घंटे तक हेलीपैड पर चिलचिलाती धूप में पड़ा रहा. परिजन हेलीकॉप्टर से शव को नीचे भेजने की मांग करते रहे, लेकिन तत्काल कोई व्यवस्था नहीं की गई. परिजनों ने सवाल किया कि ‘अगर वीआईपी मूवमेंट के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध हो सकता है, तो एक श्रद्धालु के शव के लिए क्यों नहीं?’
इसे भी पढ़ें : धामी सरकार ने बुलाया विशेष सत्र, विपक्ष के खिलाफ लाएगी निंदा प्रस्ताव
मामले को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस का कहना है कि श्रद्धालु दिलीप भाई मनु माली की स्वास्थ्य खराब होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदारनाथ में मौत हो गई. ऐसे में मृतक को हेली के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा जाना था, लेकिन आज केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं की सुरक्षा के मद्देनजर डीजीसीए की ओर से निरीक्षण किया गया. जिससे देरी हुई. वर्तमान में शव को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में रखा गया है. यहां आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. केदारनाथ के लिए डीजीसीए की ओर से निरीक्षण किए जाने के बाद ही हेली कंपनियों को उड़ान भरने की अनुमति दी जाती है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

