कमल वर्मा, ग्वालियर। माधौगंज इलाके में तब दहशत का माहौल बन गया जब दारोगा के भतीजे और उसके कुछ साथियों ने जमकर हंगामा किया और गोलियां चलाई। इतना ही नहीं बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट की और दूसरे पक्ष को धमकाने की कोशिश की। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपी और उसके साथी गोली चलाकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
क्या है मामला?
घटना माधौगंज थाना क्षेत्र की है। जहां अरुण पांडे और उनके पड़ोसी धर्मेंद्र चौहान के बीच पुराना विवाद था। जिसे लेकर बीते दिन एक बार फिर दोनों के बीच नोक-झोक हो गई। जिसके बाद धर्मेंद्र ने अपने रिश्तेदार पप्पू राजावत और उसके साथियों को घर बुला लिया। पप्पू ने अरुण को समझाने का प्रयास किया तो अरुण ने भी अपने रिश्तेदार कैंडी तिवारी को घर बुला लिया।
दरोगा के भतीजे ने चलाई गोलियां
मौके पर पहुंचे कैंडी तिवारी और उसके साथियों ने दूसरे पक्ष पर धावा बोल दिया। जब दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हुई तो कैंडी का गुट कमजोर पड़ने लगा और उसके साथियों ने फायरिंग कर दूसरे पक्ष को डराना चाहा। लेकिन पप्पू और उसके साथी बदमाशों पर हावी हो गए। सामने वाले पक्ष को भारी पड़ता देख कैंडी तिवारी वहां से भागने लगे। बताया जा रहा है कि कैंडी तिवारी दरोगा का भतीजा है और उस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
CCTV में कैद हुई घटना पूरी वारदात
पड़ोस में लगे CCTV में रिकॉर्ड हुई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश मौके से भागते हुए गोलियां चला रहे हैं। पुलिस ने फरियादी पप्पू राजावत की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

