जालंधर। जालंधर में दीवाली की रात भयानक घटना घटी है, जहां युवक का चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। यह घटना अर्बन एस्टेट फेज-1 के अंधीन आती लेबर कालोनी की है। मृतक की पहचान 36 साल के वुशु उर्फ कुश के रूप में हुई है, जबकि घटना में उसका भाई निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
लोगों ने घटना की सूचना थाना 7 की पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी। वही जांच के अनुसार लोगों से पूछताछ पर पता लगा है कि दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
साथ ही पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक का कत्ल मृतक के चचेरे भाई ने किया है। हालांकि अभी कत्ल की वजह अभी साफ नहीं हुई है। पुलिस का कहना कहना है अभी मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएंगी। बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों को लेकर भाई का भाई के साथ विवाद हुआ था । हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात

