सतीश दुबे, डबरा। आपराधिक मानसिकता के लोग अब नए नए तरीके से वारदात को अंजाम देने में जुटे हैं। ऐसा ही एक मामला डबरा से सामने आया है जहां जेल रोड काली माता मंदिर के पास निवास करने वाली उर्मिला बघेल की बचपन की दोस्त भानमति चौहान 20 साल बाद चोरी के इरादे से अपनी ही महिला दोस्त उर्मिला के घर आई। दो दिन तक रहने के बाद उसने कुछ ऐसा प्लान किया कि घर के 7 लोग बीमार हो गए। वहीं 3 बच्चे अभी भी गंभीर होने के कारण अस्पताल में भर्ती है।

जानकारी के अनुसार उर्मिला और भानुमति की दोस्ती उनके मायके उटीला में 20 साल पहले हुई थी। दोनों शादी के बाद अपने अपने ससुराल चली गई। 20 साल बाद उनकी मुलाकात हुई भानुमति ने उर्मिला को अपनी बातों के जाल में फसाया और बताया कि उसका पति मर चुका है जिसके बाद वह परेशान है और दर दर भटकती फिर रही है। इसी दौरान दोनों ने बचपन के पुराने दिनों को याद किया और शाम होते ही भानुमति चली गई। 

एक दिन बाद शाम को भानुमती नशीला पदार्थ मिला कोल्ड ड्रिंक और लड्डू के साथ उर्मिला के घर आई और घरवालों समेत किराएदारों को खिला दिए। कुछ देर बाद सभी बेहोश हो गए और फिर चोरी का सिलसिला शुरू हुआ। चोरी के इरादे से आई महिला ने पैरों की पायल सहित सभी के गहने उतारने शुरू कर दिए। इतने में बड़ी बेटी जाग गई जिसने न तो कोल्ड ड्रिंक पी थी और न ही लड्डू खाए थे। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद चोरी करने के इरादे से आई महिला को पकड़ लिया गया। फिलहाल आरोपी महिला को देहात थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं अभी भी घर और किराएदारों के तीन बच्चों की हालत गंभीर है, जिन्हें उल्टी-दस्त की समस्या होने पर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इन लोगों की बिगड़ी तबीयत

उर्मिला 33
जितेंद्र 25
भावना 23
मोनिका 6 साल
वंशिका 4 साल
राहुल 19
अभिकेश 18

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m