मुजफ्फरनगर। जिले के चरथावल थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पीड़िता की शिकायत पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

नशीला पदार्थ सुंघाकर सामूहिक दुष्कर्म किया

पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 को थाना चरथावल क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि दधेड़ू खुर्द निवासी उमर पुत्र आस मोहम्मद तथा उसके अन्य साथियों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर थाना चरथावल में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

READ MORE: गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: कुत्ते को बचाने के चक्कर में मैजिक पलटी, बाप-बेटी की मौत

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाना चरथावल पुलिस की संयुक्त तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में साक्ष्य संकलन और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने कहा है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।