Dharm Desk – ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, मानव शरीर के हर अंग का उसके स्वभाव और व्यक्तित्व से गहरा रिश्ता राहत है. सिर के केश न केवल इंसान की सुंदरता को और अधिक बढ़ाते हैं, बल्कि उसके स्वभाव, सोच और मानसिकता के बारे में भी कई संकेत देते हैं. बहुत से लोग भले ही फैशन के हिसाब से अपने बालों का हेयर स्टाइल बदल लेते हैं, या गंजापन अपना लेते हैं, लेकिन बालों की बनावट और प्रकृति इंसान के अंदरूनी गुणों को सबके सामने दर्शाने में महत्वपूर्ण भूमिका दिखाई है.

- जिन लोगों के बाल ऊपर की ओर उठे हुए होते हैं. उन लोगो पर मंगल और राहु का प्रभाव बहुत अधिक रहता है. ऐसे लोग हमेशा ऊर्जा से भरे पूरे होते हैं. किंतु बहुत बार उनके जीवन में उतार-चढ़ाव भी हमेशा देखने को मिलते रहते हैं. ये ग्रह लोगों के निर्णयों और व्यवहार पर गहरा असार डलते हैं.
- सीधे बाल वाले लोगो को साफ सुथरा और स्वभाव से सरल माना जाता है. ये लोग अपने विचारों को सबके सामने खुलकर रखते हैं और यह लोग दिल के साफ होते हैं. इनके साथ रहना आसान होता है, क्योंकि ये दिखावा नहीं करते हैं, सही बात को हमेशा प्राथमिकता देते हैं.
- इसी तरह घुंघराले बाल वाले लोगों के बारे में कहा जाता है. कि इनमें फैसले लेने की क्षमता थोड़ी कम होती है. ये लोग अक्सर संकोची नेचर के होते हैं और जल्दी सोच विचारमें पड़ जाते हैं. धैर्य रखन की कमी के कारण ये बहुत बार अपने कामों को अधूरा छोड़ देते हैं. या जल्दी परेशान हो जाते हैं.
- लहरदार बाल वाले लोग नेचर से मनमौजी और परिवर्तनशील होते हैं. इनमें ऊर्जा की कभी कमी नहीं होती, लेकिन इनका मन स्थिर नहीं रहता, ऐसे लोग चंचल स्वभाव के होते हैं ये लोग कभी बहुत उत्साही और तो कभी अचानक गुस्से वालेहो सकते हैं. इनके नेचर में उतार-चढ़ाव बहुत ज्यादा देखने को मिलता है. जिससे इनके साथ तालमेल बैठाना बहुत मुश्किल होता है.
- बरूखे और बेजान बालों को कमजोर मानसिकता और कठिन व्यवहार से जोड़ा जाता है. ऐसे लोग कई बार जिद्दी और मुड़ी स्वभाव के होते हैं. किंतु यह पूरी तरह सही नहीं माना जाता, फिर भी हमेशा आम धारणा यही रहती है.
- नरम और पतले बाल वाले लोग बहुत भावुक, सीधे और सरल स्वभाव के माने जाते हैं. ऐसे लोगों का स्वभाव बच्चों की तरह मासूम होता है. ये लोग अक्सर कला, दर्शन या समाज सेवा के क्षेत्र में आगे रहते हैं.

