Dharm Desk – जीवन में सुख और दु:ख का चक्र लगातार चलता रहता है. हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में खुशहाली बनी रहे, लेकिन कई बार परिस्थितियां अचानक से बदलने लगती हैं. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि बुरा वक्त आने से पहले प्रकृति, घर का वातावरण और आस-पास की कुछ घटनाएं संकेत देने लगती हैं. ये संकेत व्यक्ति को सचेत करने का काम करते हैं ताकि वह आने वाली चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर सके. या इन्हें कुछ हद तक कम कर सकें.

घर में बढ़ता तनाव, कुछ वस्तुओं का अचानक खराब होना. पशु-पक्षियों के असामान्य व्यवहार को भी विशेष संकेतों के रूप में देखा जाता है. कई बार लोग इन घटनाओं को सामान्य समझकर इग्नोर कर देते हैं, जबकि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इन्हें महत्वपूर्ण बताते हैं. आइए जानते हैं वे 6 संकेत, जो भविष्य में आने वाली परेशानियों, आर्थिक चुनौतियों या पारिवारिक संकटों की ओर इशारा करते हैं.
ये हैं वो 6 संकेत
- रात में बिल्ली का लगातार रोना – ज्योतिष शास्त्र में बिल्ली को रहस्यमय स्वभाव वाला जीव माना गया है. यदि घर के आस-पास या रात के समय बिल्ली लगातार रोती हुई सुनाई दे, तो इसे वातावरण में बढ़ती नकारात्मकता का संकेत करते है. यह स्थिति व्यक्ति को सतर्क रहने और अपने निर्णयों में सावधानी बरतने का संदेश देती है.
- तुलसी का पौधा अचानक सूखने लगे – तुलसी का पौधा घर की सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक आस्था का प्रतीक है. यदि पर्याप्त देखभाल के बावजूद तुलसी का पौधा बार-बार सूखने लगे, तो इसे आर्थिक अस्थिरता, धन संबंधी चुनौतियों या घर के वाता वरण में बदलाव का संकेत कहा जाता है. ऐसे समय में आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है.
- छोटी-छोटी बातों पर बढ़ने झगड़े लगें – जब परिवार के सदस्यों के बीच बिना किसी बड़े कारण के तनाव और विवाद बढ़ने लगें तो यह घर के माहौल में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने की ओर संकेत करता है. लगातार होने वाले मतभेद रिश्तों के साथ-साथ आर्थिक और मानसिक परेशानियों को भी जन्म दे सकते है.
- बार-बार शीशा टूटना – घर में शीशे का बार-बार टूटना शुभ संकेत नहीं होता. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यह धन हानि, असफलता या जीवन में आने वाली बाधाओं का संकेत हो सकता है. यदि ऐसी घटनाएं लगातार होने लगें तो व्यक्ति को अपने कार्यों और खर्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है.
- सोने की वस्तु का खो जाना – सोना समृद्धि, वैभव और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है. यदि घर में रखी सोने की कोई वस्तु अचानक गायब हो जाए या खो जाए, तो इसे आर्थिक चुनौतियों और मानसिक तनाव से जोड़कर देखा जाता है. यह संकेत व्यक्ति को अपने संसाधनों और निवेशों के प्रति अधिक सजग रहने की प्रेरणा देता है.
- घर में चमगादड़ दिखना या कुत्तों का रोना – घर में चमगादड़ का घुस जाना, वातावरण में असामान्य बदलाव का संकेत है. वहीं घर के आस-पास कुत्तों का लगातार रोना भी शुभ नहीं गया है. ज्योतिषीय दृष्टि से ये दोनों घटनाएं आने वाली कठिन परिस्थितियों, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों या अप्रत्याशित घटनाओं के प्रति सतर्क रहने का संदेश देती हैं. ज्योतिष शास्त्र में बताए गए ये संकेत व्यक्ति को आने वाली परिस्थितियों के प्रति सजग रहने का संदेश देते हैं. हालांकि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले विवेक और व्यावहारिक सोच बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है.

