शशांक द्विवेदी, खजुराहो। पर्यटन नगरी खजुराहो में अवैध गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही है। यहां होटलों में रूम बुक कर युवक-युवतियां गंदी हरकतें करते हैं। हैरानी की बात यह है कि होटल संचालक भी इसे बढ़ावा दे रहे हैं। 

संचालक बोला- 2 हजार लाओ, रूम मिल जाएगा

दरअसल, निजी होम स्टे इंडियाना में लगातार नाबालिग लड़के-लड़कियों के आने की भनक लगने पर बजरंग दल और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं की टीम  होम स्टे के अंदर पहुंची। जहां एक रूम में नाबालिग लड़की के साथ युवक पकड़ा गया। पूछताछ की गई तो बताया कि होम स्टे संचालक ने रूम करने के लिए बिना किसी दस्तावेज के सिर्फ 2000 रुपए लिए और रूम दे दिया। कमरा बुक करते समय संचालक ने उससे कहा कि 2 हजार लाओ, रूम मिल जायेगा। 

15 फरवरी से एक भी एंट्री नहीं

होम स्टे के रिसेप्शन पर रखे एंट्री रजिस्टर को देखा गया तो 15 फरवरी से एक भी एंट्री नहीं थी। वहीं होम स्टे में रुके हुए युवक और उसके साथ नाबालिग की भी एंट्री नहीं की गई जो अब होटल संचालक पर भी कई सवाल खड़े कर रहे हैं। बता दें कि खजुराहो के आसपास होम स्टे और होटलों में लगातार इस तरह की गतिविधी से लोग भी परेशान हैं।

इंडियाना होम स्टे संचालक सिकंदर खान से स्थानीय लोगों ने कई बार इस तरह की गतिविधि बंद करने को कहा था लेकिन वह नहीं माना और करीब 2-3 माह से इस तरह की गतिविधि चल रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m