विक्की आर्य, शमशाबाद (विदिशा)। मध्य प्रदेश के विदिशा में शादी की तैयारियों के बीच होने वाले दूल्हे ने आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद परिजनों ने युवती और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद जहां एक तरफ परिवार में मातम पसर गया वहीं दूसरी ओर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।  

दरअसल, 26 वर्षीय सौदान उर्फ गोलू सेन नामक युवक अपनी रिश्तेदारी में एक युवती से शादी करना चाहता था। शुरुआत में परिवार ने आपत्ति जताई, लेकिन बाद में दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए थे। इसी बीच उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। 

गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने परिजन संबंधित युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों तथा आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। इसलिए महिला पर लगाए गए आरोप अभी परिजनों के दावे हैं, जिनकी जांच जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m