हर्षराज गुप्ता, खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन में कैबिनेट बैठक हुई। लेकिन इससे पहले पुलिस ने यूथ कांग्रेस के तीन पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रशासन को आशंका थी कि कार्यकर्ता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्रियों के खिलाफ काले झंडे दिखाकर बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे उठाएंगे। सुबह करीब 7 बजे की गई इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। 

यह भी पढ़ें: महाकाल मंदिर क्षेत्र में विवाद: युवक ने महिला को जड़ा थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल

यूथ कांग्रेस नेताओं ने इसे युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश बताया और सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा। 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी से मिलने की सनक: तिरंगा लेकर 150 फीट ऊपर टावर पर चढ़ा युवक, कहा- 34 घंटे में Rahul Gandhi नहीं आए तो जान दे दूंगा

गौरतलब है कि इससे पहले 8 फरवरी को शहडोल के धनपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए थे। इसी मामले में पुलिस ने तीन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार किए लोगों में से एक छात्र भी था, जिसकी उम्र 18 वर्ष से कम है। 12वीं का छात्र सत्यम 8 फरवरी से जेल में बंद था। जब 10 फरवरी को सुबह उसे छोड़ा गया, तब तक उसकी अंग्रेजी का पेपर हो चुका था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m