प्रदीप मालवीय, उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में एक विवाद का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद कई तरह के सवाल उठ रहे है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महाकाल मंदिर क्षेत्र के कोट मोहल्ला चौराहे पर मारपीट की घटना हुई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसी दौरान एक युवक ने परिवार की ही एक महिला को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी से मिलने की सनक: तिरंगा लेकर 150 फीट ऊपर टावर पर चढ़ा युवक, कहा- 34 घंटे में Rahul Gandhi नहीं आए तो जान दे दूंगा
वीडियो में विवाद की स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है और आसपास लोगों की भीड़ भी नजर आ रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

