सुमन चौहान, करनाल। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य में बार-बार हो रहे पेपर लीक मामलों पर सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रही परीक्षा अनियमितताओं से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फेरा जा रहा है।

निशित कटारिया ने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की उम्मीद कर रहा है, लेकिन सरकार युवाओं को निराश करने का काम कर रही है। उन्होंने सरकार की युवा विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बेरोजगारी और भर्ती घोटालों के मुद्दे पर युवा कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है।

इस दौरान उन्होंने युवा कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री आवास के घेराव की बारे में भी बोला जो 6 जून शनिवार को कुरुक्षेत्र में किया जाएगा । वही कटारिया ने बताया कि युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा युवाओं को न्याय दिलाया जाए।