कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में कटंगी रोड स्थित होटल सुकून में अनैतिक गतिविधि मिलने की खबर के बाद हंगामा मच गया। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन ने छापा मारा जहां युवतियों के साथ विशेष वर्ग के 2 युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए। जिसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवकों के साथ जमकर मारपीट की।

दरअसल, हिंदू युवतियों को लेकर विशेष समुदाय के दो युवकों के पहुंचने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धावा बोल दिया। युवकों के आधार कार्ड जब्त कर बजरंग दल ने पुलिस में शिकायत की। इस दौरान होटल प्रबंधन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई। बिना पहचान के दस्तावेजों के ही विशेष समुदाय के युवकों को होटल में कमरा देने पर ऐतराज जताया। 

होटल में मिले एक युवक का नाम फरहाज अली कादरी तो दूसरे की पहचान की पुलिस जांच कर रही है। होटल में अवैध गतिविधि चलने को लेकर काफी देर तक गहमा गहमी के हालात बने रहे।  माढ़ोताल पुलिस मौके पर पहुंचकर युवकों को अपने साथ ले गई। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m