चंडीगढ़। यू-ट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किल लगातार बढ़ती नजर आ रही है। राठी ने ‘सिख योद्धा जिसने मुगलों को आतंकित किया’ विषय को लेकर बनाया गया वीडियो उसके लिए मुसीबत खड़ी कर दिया है। सिख समाज अब इसका विरोध कर रहा है।
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने इस विषय पर विरोध जाहिर किया है। साथ ही अपने एक्स एकाउंट पर लिखा ‘हमारे गुरुओं को चित्रित करने के लिए एआई से तैयार किए गए दृश्यों का अनुचित प्रयोग किया गया है। जोकि सिख शिष्टाचार का उल्लंघन भी है।’
वहीं, भाजपा नेता पृतपाल सिंह बलियावाल ने इस मामले में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिख कर ध्रुव राठी के खिलाफ आईटी अधिनियम और आईपीसी के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

भाजपा नेता बलियावाल ने केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि ध्रुव राठी के वीडियो अपलोड करने से सिख समुदाय में आक्रोश है। गुरु साहिबान की छवि को बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग किया है, जो सिख धार्मिक सिद्धांतों का घोर उल्लंघन है।
इस वीडियो में न केवल गुरुओं के नाटकीय दृश्यों को बनाया गया है। जो कि सिख सिद्धांतों और श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सख्त वर्जित है।
- प्रार्थना सभा के लिए 1500 हिंदुओं ने दिया आवेदन, हिंदू संगठनों ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए प्रशासन ने क्या कहा…
- IND vs AFG 2nd T20I: अफगानिस्तान ने भारत को दिया 160 रन का लक्ष्य, नितीश रेड्डी ने झटके 3 विकेट
- जिस चीनी सैटेलाइट की मदद से ईरान ने किया अमेरिकी बेस पर हमला, वो रहस्यमयी तरीके से टूटी
- पन्ना में ‘हीरे’ की चमक के पीछे गरीबी का अंधेरा! रुंझ नदी में किस्मत आजमाने जुटी भीड़, लाखों गंवाकर भी आस बरकरार
- सम्राट कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त, कुल 17 एजेंडों पर लगी मुहर



