Business Desk – Zee Entertainment Shares : जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड यानी ZEEL के शेयरों में जून तिमाही के नतीजों के बाद दबाव देखने को मिला। शेयर इंट्रा-डे में 4.82% टूटकर 89.90 रुपए तक आ गया। बाद में गिरावट कुछ कम हुई और शेयर 2.12% नीचे 92.45 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था।

कंपनी को कवर करने वाले 15 Analysts की राय बंटी हुई है। इनमें 7 ने Buy और 6 ने Sell Rating दी है। वहीं Target Price को लेकर भी बड़ा अंतर है। CLSA ने 125 रुपए, Citi ने 80 रुपए और Motilal Oswal ने 100 रुपए का Target दिया है।
CLSA को दिख रहा 125 रुपए का Upside
CLSA ने ZEEL को Outperform Rating देते हुए 125 रुपए का Target Price दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक जून तिमाही में कंपनी का Consolidated Revenue सालाना आधार पर 5% बढ़कर 1,900 करोड़ रुपए रहा, हालांकि यह अनुमान से कम था।
Advertising Revenue में 11% की गिरावट चिंता का विषय रही। दूसरी ओर, FIFA 2026, OTT और Zee5 के विस्तार से Subscription Revenue सालाना आधार पर 16% और तिमाही आधार पर 11% बढ़ा।
हालांकि FIFA से जुड़े Programming Costs और Sports Channel Launch के कारण A&P यानी Advertising and Promotion खर्च बढ़ा, जिससे कंपनी के Margins पर दबाव आया।
Citi की राय: 80 रुपए तक गिर सकता है शेयर
Citi ने ZEEL पर Sell Rating देते हुए 80 रुपए का Target Price रखा है। ब्रोकरेज के मुताबिक Subscription Revenue में 16% की Growth और Zee5 के Revenue में 58% की तेजी सकारात्मक है।
लेकिन Advertising Revenue में 11% की गिरावट अभी बड़ी चिंता है। Citi का मानना है कि Margin में टिकाऊ सुधार के लिए Advertising Business का लगातार बेहतर होना जरूरी है।
Sports Business में FIFA और Football Properties के जरिए वापसी से Subscribers, Viewership और Advertiser Engagement बढ़ सकते हैं। लेकिन इन Investments से कंपनी को कितना Profit मिलेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
Content और Marketing पर ज्यादा खर्च के चलते Consolidated EBITDA Margin घटकर 4.1% रह गया।
Motilal Oswal का 100 रुपए Target
Motilal Oswal ने ZEEL पर Neutral Rating के साथ 100 रुपए का Target Price दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक जून तिमाही में Subscription Revenue 16% बढ़ा, लेकिन Advertising Revenue 11.5% घट गया। वहीं EBITDA में 65% की गिरावट आई।
हालांकि Zee5 का प्रदर्शन मजबूत रहा। उसका Revenue 58% बढ़ा और Adjusted EBITDA लगातार तीसरी तिमाही Positive रहा। इसके बावजूद Linear TV Business के Profit में लगातार गिरावट ने Zee5 की Growth का फायदा सीमित कर दिया।
FIFA खर्च से दूसरी तिमाही में दिखेगा असर
Motilal Oswal के मुताबिक Management Advertising Revenue में सुधार को लेकर उम्मीद रखता है, लेकिन सतर्क भी है। Festive Season, बेहतर Macro-Economic Conditions और Sports Business में वापसी से कंपनी को फायदा मिल सकता है।
कंपनी Kids Entertainment और Micro-Drama जैसे क्षेत्रों में भी विस्तार कर रही है। वहीं FIFA Subscription Pack और उससे जुड़े Content Costs का पूरा असर दूसरी तिमाही में दिखाई दे सकता है।
FY27 की Earnings Estimate में 24% कटौती
Advertising Market की कमजोरी और Content पर बढ़ते खर्च को देखते हुए Motilal Oswal ने ZEEL की FY27 Earnings Estimate में 24% और FY28 Estimate में 14% कटौती की है।
125 रुपए या 80 रुपए? आगे क्या है शेयर का रास्ता
ZEEL में आगे की दिशा मुख्य रूप से Advertising Revenue, Zee5 की Growth, Sports Investments और Margins पर निर्भर करेगी। CLSA का 125 रुपए Target मजबूत Growth की उम्मीद दिखाता है, जबकि Citi का 80 रुपए Target कमजोर Advertising Business और बढ़ते खर्च को लेकर चिंता दर्शाता है। वहीं Motilal Oswal का 100 रुपए Target बीच का रास्ता दिखाता है।


