Business Desk – शेयर बाजार में करोड़ों भारतीयों को निवेश का रास्ता दिखाने वाली Zerodha अब खुद कारोबार के एक नए हिस्से में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी को Merchant Banking License के आवेदन पर SEBI की मंजूरी मिल गई है।

हालांकि, इसका औपचारिक रजिस्ट्रेशन अभी पूरा होना बाकी है। रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही Zerodha सिर्फ निवेशकों को शेयर खरीदने-बेचने की सुविधा देने वाली कंपनी नहीं रहेगी, बल्कि IPO के जरिए पैसा जुटाने वाली कंपनियों को भी बाजार में उतरने में मदद कर सकेगी।

यानी जिस प्लेटफॉर्म पर 1.6 करोड़ से ज्यादा ग्राहक शेयर बाजार में निवेश करते हैं, अब वही कंपनी IPO Market में कंपनियों के साथ भी कारोबार करती नजर आएगी। Zerodha के लिए यह सिर्फ एक नया लाइसेंस नहीं, बल्कि कारोबार के विस्तार की बड़ी छलांग मानी जा रही है।

अब IPO मार्केट में भी होगी Zerodha की एंट्री

Merchant Banking के जरिए Zerodha प्राथमिक बाजार यानी IPO Market में प्रवेश करेगी। मर्चेंट बैंकर कंपनियों को पूंजी जुटाने, Public Issue तैयार करने और IPO की पूरी प्रक्रिया संभालने में मदद करते हैं। यह कदम ऐसे समय आया है जब भारत में IPO गतिविधियां तेज हैं। Zerodha के पास पहले से ही बड़ा Retail Investor Base मौजूद है। अब कंपनी Investor Side के साथ-साथ Issuer Side पर भी अपनी मौजूदगी बनाने की कोशिश कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Zerodha Corporate Advisors ने अप्रैल 2026 में SEBI के पास Merchant Banking License के लिए आवेदन किया था। आवेदन को मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन औपचारिक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अभी पूरी होनी बाकी है।

Broking से आगे बढ़ रही कंपनी

Zerodha पिछले कुछ वर्षों में लगातार अपने कारोबार का दायरा बढ़ा रही है। Stock Broking अभी भी कंपनी का मुख्य कारोबार है, लेकिन अब कंपनी Asset Management, Loan और Private Investment जैसे क्षेत्रों में भी कदम बढ़ा चुकी है।

कंपनी के पास Zerodha Fund House है, जिसके जरिए वह Asset Management कारोबार में मौजूद है। इसके साथ ही कम लागत वाले और Passive Investment Products का पोर्टफोलियो भी तैयार किया जा रहा है।

वहीं, Zerodha Capital के जरिए कंपनी Loan Against Securities का कारोबार चला रही है। Zerodha के सह-संस्थापक नितिन कामथ ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि इस कारोबार का आकार 500 करोड़ रुपए को पार कर चुका है।

शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर ले सकते हैं कर्ज

Loan Against Securities सुविधा के तहत ग्राहक अपने Demat Account में रखे शेयरों और Mutual Funds को गिरवी रखकर कर्ज ले सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसका उद्देश्य ग्राहकों को महंगे Personal Loan और Credit Card Loan के बजाय अपनी Securities के बदले कर्ज लेने का विकल्प देना है।

Zerodha गैर-Zerodha Demat Accounts वाले ग्राहकों के लिए भी Loan Against Securities की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराने पर काम कर रही है। यानी कंपनी सिर्फ अपने मौजूदा ग्राहकों तक ही सीमित नहीं रहना चाहती।

1.6 करोड़ ग्राहकों की ताकत का फायदा

Zerodha भारत के सबसे बड़े Broking Platforms में शामिल है। कंपनी के पास 1.6 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। इसके Trading Platform के जरिए हर साल अरबों Orders किए जाते हैं।

यही बड़ा Customer Base अब कंपनी के नए कारोबार के लिए भी अहम हो सकता है। हालांकि Merchant Banking का काम सीधे ग्राहकों को शेयर बेचने का नहीं है, लेकिन बाजार की गहरी समझ और बड़े Retail Investor Network से Zerodha को Capital Market में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

आगे और बड़े ऐलान की तैयारी

नितिन कामथ ने हालिया Business Update में बताया था कि Zerodha के निवेश पोर्टफोलियो में Zerodha Capital, Zerodha AMC और Ditto प्रमुख कारोबारों में शामिल हैं। कंपनी अमेरिका में Investment की सुविधा शुरू करने और Kite Platform पर Mutual Fund Transactions की सुविधा लाने की तैयारी भी कर रही है।

यानी Zerodha की रणनीति अब सिर्फ आमदनी की ट्रेडिंग कराने तक लिमिटेड नहीं दिख रही। कंपनी इन्वेस्टमेंट, लोन, एसेट मैनेजमेंट और अब IPO समेत कैपिटल मार्केट की पूरी वैल्यू चेन में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है। मर्चेंट बैंकिंग लाइसेंस के आवेदन को मिली सेबी की मंजूरी इसी बड़ी रणनीति का अगला अहम कदम है। हालांकि, फॉर्मल रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद ही कंपनी इस कारोबार को आधिकारिक रूप से शुरू कर सकती है।