ZIM vs SA T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज सुपर 8 स्टेज के मुकाबले में ज़िम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों का यह इस वर्ल्ड कप में आखिरी सुपर 8 मुकाबला है। साउथ अफ्रीका 2 में से 2 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। दूसरी ओर, ज़िम्बाब्वे 2 में से 2 मुकाबले हारकर बाहर हो चुकी है।
बता दें कि जिम्बाब्वे की टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। रिचर्ड नगारवा इंजरी के कारण नहीं खेल रहे हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम 3 बदलाव के साथ उतरी है। कप्तान ऐडन मार्करम ने बताया कि क्वेना मफाका, एनरिक नॉर्त्या और जॉर्ज लिंडे यह मैच खेल रहे हैं। मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी, लेकिन उससे पहले आइए दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं।
हेड-टू-हेड: साउथ अफ्रीका का दबदबा
जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 8 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 7 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। जिम्बाब्वे अब तक साउथ अफ्रीका को टी20 में हराने में सफल नहीं हो सका है। दोनों टीमें आखिरी बार 2025 में हरारे में भिड़ी थीं, जहां साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। आंकड़े साफ बताते हैं कि इस मुकाबले में भी अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी है।
पिच रिपोर्ट: दिल्ली में बरसेंगे रन!

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की सतह अक्सर सपाट रहती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेलते हैं। छोटा मैदान होने के कारण चौके-छक्कों की बरसात आम बात है। हालांकि दोपहर का मुकाबला होने के चलते स्पिन गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद मिल सकती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी स्विंग मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर यह हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी संभावना है।
साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11
एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्टजे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी
जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11
तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मडांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी
मैच कहां देखें लाइव?
साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 चरण के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।
मोबाइल पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। यदि आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करें। पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें, ताकि बिना रुकावट मैच देखा जा सके। इसके साथ ही Lalluram.com वेबसाइट पर भी मैच का लाइव स्कोर उपलब्ध रहेगा।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

