जीरकपुर। जीरकपुर की चौधरी कालोनी में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें घर पर कई धमाके हुए और एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। यह घटना घर में पटाखों में बारूद भरते समय घटी है।
इस हादसे में 26 वर्षीय युवक सूरज गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय सूरज घर पर अकेला था। उसका परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह घर में पटाखे तैयार कर रहा था और उसी दौरान एक पटाखे में बारूद भरते समय अचानक विस्फोट हो गया।

धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और कालोनी में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट के बाद सूरज बुरी तरह झुलस गया, खासकर उसके हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
- बस्तर में सुरक्षा रणनीति का मास्टरस्ट्रोक: सरेंडर कर चुके नक्सली अब जवानों को सिखाएंगे जंगल वॉरफेयर, यहां होगी स्पेशल ट्रेनिंग
- झारखंड के सारंडा में कोबरा जवान शहीद, तीनों आईजी और डीआईजी ने दिया कंधा
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : EOW ने पेश किया 1500 पन्नों का चालान, सौम्या ने किया पद का दुरुपयोग, देवेंद्र ने पैसों का लेन-देन और केके ने संभाला था नेटवर्क का मैनेजमेंट
- भाषण के दौरान गई बिजली: पूर्व कांग्रेस विधायक ने अफसरों को लगाई फोन पर फटकार, बोले- ‘मुर्गा बना दूंगा’
- UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 5 आईएएस अफसरों को किया इधर से उधर, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

