जीरकपुर। जीरकपुर की चौधरी कालोनी में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें घर पर कई धमाके हुए और एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। यह घटना घर में पटाखों में बारूद भरते समय घटी है।
इस हादसे में 26 वर्षीय युवक सूरज गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय सूरज घर पर अकेला था। उसका परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह घर में पटाखे तैयार कर रहा था और उसी दौरान एक पटाखे में बारूद भरते समय अचानक विस्फोट हो गया।

धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और कालोनी में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट के बाद सूरज बुरी तरह झुलस गया, खासकर उसके हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात

