मोहाली। जीरकपुर के पीरमुछल्ला स्थित नेचर पार्क में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक गर्दन कटी लाश मिली. पार्क में सैर के लिए आए लोगों और पार्क के आसपास रहने वाले परिवारों में दहशत फैल गई. जानकारी सामने आते ही वहां लोगो का हुजूम लग गया. सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी.
पुलिस से मिली सूचना के अनुसार मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है. गर्दन धड़ से अलग मिलने के कारण प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी नतीजे की पुष्टि नहीं की है सुबह करीब नौ बजे मिली। सैर के लिए आए लोगों में से किसी ने पुलिस को फोन किया. इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच की.
साक्ष्य जुटाने जुटी पुलिस
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की. नेचर पार्क के मुख्य गेट पर ताला भी नहीं लगा हुआ था. पुलिस के सामने सबसे अहम सवाल मृतक की पहचान और शव के पार्क तक पहुंचने का है. जांच की जा रही है कि हत्या पार्क के अंदर ही की गई या किसी अन्य स्थान पर वारदात को अंजाम देने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना जांच में अहम साबित हो सकता है. पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.
- अहमदाबाद में स्कूलों और मेयर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद अफवाह निकली खबर
- Tiger Shroff Firing Case में बड़ा एक्शन, सभी 11 आरोपियों पर लगा MCOCA; 4 का होगा वॉयस सैंपल टेस्ट
- हरियाणा में बिजली निजीकरण पर लगा ब्रेक! गुरुग्राम-नूंह में प्राइवेट कंपनी का 25 साल का लाइसेंस रद्द
- भरूच की 700 साल पुरानी जामा मस्जिद को गुजरात हाईकोर्ट का नोटिस, जैन मंदिर का दावा
- लाज बच गई… CM के क्षेत्र गोरखपुर में BJP के छूटे पसीने, MLC चुनाव में 276 वोटों से दर्ज की जीत

