कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले से शादीशुदा एक युवक ने खुद को कुंवारा बताकर एक तलाकशुदा युवती से दोस्ती की, शादी का वादा किया और करीब दो साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और गर्भपात कराने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर गोले का मंदिर थाना पुलिस ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी, धमकी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
READ MORE: राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में खुद को बताया निर्दोष, मां का पलटवार- ‘वही है पूरे मर्डर की मास्टरमाइंड’
दरअसल थाटीपुर की रहने वाली 24 वर्षीय पीड़िता की मुलाकात मार्च 2025 में जिम में आशीष गुर्जर से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। पीड़िता का आरोप है कि आशीष ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का भरोसा दिलाया और इसी भरोसे पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे कई बार अपनी थार गाड़ी में सुनसान स्थानों पर ले गया। इसके अलावा अपने दोस्त के फ्लैट पर भी ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
READ MORE: दिनदहाड़े युवती को उठाकर ले गए: 25 से 30 युवकों ने किया अपहरण, वीडियो वायरल
अप्रैल 2026 में जब युवती गर्भवती हुई और उसने शादी की बात कही, तब आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है। इसके बाद आरोपी और उसके परिजनों पर युवती को जान से मारने की धमकी देने, बदनाम करने और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के भी आरोप लगे हैं। परेशान होकर पीड़िता ने गोले का मंदिर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी आशीष गुर्जर के खिलाफ दुष्कर्म,धोखाधड़ी, धमकी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड और मोबाइल डिटेल की भी जांच की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

