समीर शेख, बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दिनदहाड़े एक युवती को उठाकर ले गए। बताया जा रहा है कि 25 से 30 युवकों ने गांव से अपहरण कर लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, युवती के परिजनों ने दो लाख लेने के बाद भी युवक के साथ नहीं भेजा। इसके बाद 25 से 30 युवक गांव पहुंचे और दिनदहाड़े युवती को सबके सामने से उठाकर बाइक लेकर भाग निकले। युवती को ले जाते हुए दृश्य को किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: स्कूल से झूठ बोलकर निकली और हो गई गायब: एयरफोर्स अधिकारी की 12 साल की बेटी लापता, CCTV से मिला सुराग

वहीं युवती के परिजनों की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने आरोपी हुकुम रावत समेत 25 से 30 युवकों पर अपहरण का मामला दर्ज किया। राजपुर थाना प्रभारी माधव सिंह ठाकुर ने मामले की छानबीन शुरू की और युवती को निहाली गांव से सकुशल बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की शिनाख्त कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m