जींद। हरियाणा के जींद जिले में बने 152-डी एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला (A tragic and harrowing road accident) सड़क हादसा सामने आया है। करनाल से राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर (Khatu Shyam Temple) के दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के लोग हादसे का शिकार हो गए। लजवाना कलां गांव (Lajwana Kalan village) के पास एक कार और ट्रक की टक्कर में एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग करनाल के सेक्टर तेरह और सेक्टर आठ (residents of Sectors 13 and 8 in Karna) के रहने वाले थे। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

बंपर से टकराया कुत्ता तो रोकी कार (Stopped the car after the dog hit the bumper)

पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी लोग अपनी ग्रैंड विटारा कार (Grand Vitara car) में सवार होकर धार्मिक यात्रा पर निकले थे। जब उनकी गाड़ी जींद के लजवाना कलां इलाके (Lajwana Kalan area of ​​Jind) के पास पहुंची, तो अचानक तेज रफ्तार कार (Speeding car) के सामने एक आवारा कुत्ता आ गया। चालक ने गाड़ी को बचाने की कोशिश की लेकिन कुत्ता कार के अगले बंपर यानी गाड़ी के आगे वाले हिस्से से टकरा गया। इसके बाद चालक ने कार को सड़क किनारे रोक दिया और गाड़ी में हुए नुकसान को देखने के लिए कार में सवार लोग नीचे उतर गए। वे अभी गाड़ी चेक कर ही रहे थे कि तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक (Speeding truck) ने सभी को बेरहमी से कुचल दिया।

जांच में जुटी स्थानीय पुलिस की टीम (Local police team engaged in the investigation)

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पास खड़े तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक्सप्रेसवे पर हुए इस भयानक हादसे ठठ(Following this horrific accident) के बाद वहां से गुजरने वाले अन्य राहगीरों ने तुरंत अपनी गाड़ियां रोकीं और पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (post-mortem) के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना का कारण बने अज्ञात ट्रक और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और एक्सप्रेसवे पर लगे कैमरों की मदद (The help of cameras installed on the expressway) से उसकी तलाश की जा रही है।